A2Z सभी खबर सभी जिले की

घर की बाउंड्री में उग रही थी अफीम, दुधारा पुलिस ने 28.5 किलो पौधों के साथ आरोपी दबोचा

घर की बाउंड्री में उग रही थी अफीम, दुधारा पुलिस ने 28.5 किलो पौधों के साथ आरोपी दबोचा ।

संतकबीरनगर, 23 फरवरी 2026।
जनपद के संतकबीरनगर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने 28.5 किलोग्राम हरे अफीम के पौधे (जड़, फल व फूल सहित) बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पुरैना मंसूर में एक व्यक्ति अपने मकान के सामने बनी बाउंड्री के भीतर अफीम की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां बाउंड्री के अंदर एक क्यारी में अफीम के पौधे लगे पाए गए। मौके से कुल 28.5 किलोग्राम हरे अफीम के पौधे बरामद किए गए।

Related Articles

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अबु उवैदा उर्फ छोटू पुत्र इरफान अहमद निवासी ग्राम पुरैना मंसूर, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने चाचा रिजवान के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के उद्देश्य से अफीम की बुआई की थी।

इस संबंध में थाना दुधारा में मु0अ0सं0 64/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शोभनाथ, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामविनय यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सिंह, कांस्टेबल राधेश्याम गिरि एवं कांस्टेबल भीम कुमार प्रथम शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!