A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा में आधी रात डकैतों का कहर: पांच घरों में धावा, परिवारों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

रिहायशी कॉलोनियों में सामूहिक डकैती, नगरवासियों में आक्रोश*

*पांढुर्णा में आधी रात डकैतों का कहर: पांच घरों में धावा, परिवारों को बंधक बनाकर लाखों की लूट*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*रिहायशी कॉलोनियों में सामूहिक डकैती, नगरवासियों में आक्रोश*

पांढुरना – पांढुरना नगर में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हथियारबंद नकाबपोश डकैतों के एक बड़े गिरोह ने शहर की दो रिहायशी कॉलोनियों में एक साथ धावा बोल दिया। इस दुस्साहसिक वारदात ने न केवल स्थानीय नागरिकों को दहला दिया, बल्कि पुलिस तंत्र को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है।

Related Articles


*आधी रात को संगठित हमला*
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 1:30 बजे से 2:45 बजे के बीच 12 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने संतोषी माता वार्ड और सांई धाम कॉलोनी में स्थित पांच मकानों को निशाना बनाया। बदमाश धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से लैस थे। घरों में घुसते ही उन्होंने सो रहे परिवारों को हथियारों के बल पर काबू में कर लिया और उन्हें एक स्थान पर बंधक बनाकर रखा।


*पहने हुए जेवर तक उतरवाए*
डकैतों ने घरों की अलमारियां खंगाल डालीं और नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा कीमती सामान समेट लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने महिलाओं और पुरुषों द्वारा पहने गए जेवर भी उतरवा लिए। संतोषी माता वार्ड में कंचन- सुनील कोशिक तथा सुनील यदुवंशी और सांई धाम कॉलोनी में अमित डोंगरे और संदीप नरोलिया के घरों से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी और चांदी के बर्तन लूटे जाने की जानकारी सामने आई है।
*दहशत के कारण देर से दी सूचना*
घटना के दौरान बदमाशों के खौफ से पीड़ित परिवार इतने सहमे रहे कि वे तत्काल पुलिस को सूचना देने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बदमाशों के फरार होने के करीब आधे घंटे बाद परिवारों ने स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हुए पुलिस को सूचना दी।
*पुलिस की घेराबंदी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे*
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, हालांकि समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। नागरिकों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि शहर में फिर से सुरक्षा और विश्वास का वातावरण स्थापित हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!