A2Z सभी खबर सभी जिले की

दुनिया की सबसे लंबी, 1200kW पावर, 250 KM रेंज! 17 जुलाई से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

रोजाना लाखों लोग भारतीय ट्रेनों से सफर करते हैं. बुलेट ट्रेन से लेकर वंदे भारत तक, कई ट्रेने ऐसी हैं जिनमें यात्रियों को खास सुविधाएं मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द शुरू होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी और इसकी शुरुआती रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. उद्घाटन कार्यक्रम से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जींद पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे. यह परियोजना भारतीय रेलवे के हरित और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.ये ट्रेन 1200 किलोवाट हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम पर काम करेगी. ट्रायल रन के दौरान ट्रेन की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तय की गई. एक बार रिफ्यूल होने पर इसकी रेंज करीब 250 किलोमीटर है.इस ट्रेन में 1200 kW की दो ड्राइविंग पावर भी हैं जिसके साथ 8 पैसेंजर कोच भी शामिल हैं. ट्रेन में ये फ्यूल सेल सिस्टम, हाइड्रोजन स्टोरेज सिलेंडर, बैटरीज एंड कंट्रोल सिस्टम के लिए अलग स्पेस भी तय की गई है.हाइड्रोजन फ्यूल टेक्नोलॉजी के तहत इस ट्रेन में केमिकल रिएक्शन के माध्यम से बिजली पैदा की जाती है. इसके बाय प्रोडक्ट्स में वायर वेपर्स और हीट शामिल हैं. साथ ही, किसी भी तरह का एमिशन नहीं होता है.लगभग 27 हाइड्रोजन सिलेंडर इस ट्रेन में इंस्टॉल किए गए हैं. पीछे के हिस्से में भी 27 सिलेंडर लगाए गए हैं. इस ट्रेन की डिजाइन को भी खास तरह से बनाया गया है. उत्पादन, रिजर्वेशन, फ्यूल भरने की सुविधा में हाइड्रोडन लीक डिटेक्टर्स भी लगाए गए हैं. साथ ही, फायर डिटेक्टर्स भी ट्रेन में अलग-अलग जगह पर लगाए गए हैं. इनकी नियमिक रूप से चेकिंग और सफाई भी जाती है.

Show More
Back to top button