A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम करते हुए सुरक्षा

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में तुर्की मक्का और कद्दू के बीज बरामद किए हैं। पकड़ा गया माल सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2026 को समवाय मुख्यालय सोनौली की टीम को सूचना मिली कि नेपाल से एक व्यक्ति पिकअप वाहन में अवैध सामान लेकर भारत की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही समवाय प्रभारी ने विशेष नाका दल का गठन किया। टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 516 के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।दोपहर करीब 3 बजे सीमा स्तंभ संख्या 516 से लगभग 800 मीटर भारतीय सीमा की ओर आती एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 90 बैग तुर्की मक्का (प्रत्येक 25 किलोग्राम) कुल 2250 किलोग्राम तथा 10 बैग कद्दू के बीज (प्रत्येक 35 किलोग्राम) कुल 350 किलोग्राम बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मक्का और कद्दू के बीज नेपाल से सस्ते दामों पर खरीदकर भारत में गोरखपुर और दिल्ली तक भेजे जाते हैं। कद्दू के बीज 500 से 600 रुपये प्रति किलो तक बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता है।जब्त सामान और आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर 20 फरवरी 2026 को सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

Related Articles

मो0 9565061080

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!