जिला रिपोर्टर -विक्रम गुर्जर की रिपोर्ट *मां ग्रामीण लोक शिक्षण समिति जिला राजगढ़ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर झरन्या में कक्षा अष्टम के भैया बहिनों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।* जिसमें अध्यक्षता श्री दर्यावसिगं जी बरदानिया संयोजक महोदय द्वारा की गई मुख्य अतिथि श्री भगवान सिंह जी सेन संकुल प्रमुख एंव गोपाल जी सेन रहे ।उन्होंने भैया बहिनों को सरस्वती शिशु मंदिर योजना के संस्कार एवं कार्य प्रणाली भैया बहिनों के सर्वांगीण विकास के बारे में चर्चा की एवं भैया बहिनों को जीवन भर सरस्वती शिशु मंदिर योजना को आत्मसात कर अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए प्रेरित किया।साथ ही अपने जीवन में उच्च पद पाने के पश्चात भी सरस्वती शिशु के लिए भी संकल्पित किया। साथ में भैया बहिनों को तिलक लगाकर पानी की बाटल भेंट करउनका दीक्षांत कार्यक्रम करवाया। एंव *कक्षा अष्टम के भैया बहिनों की ओर से संचालन बॉक्स विधालय को भेंट किया*
विद्यालय परिवार की और से भैया बहिनों को शुभकामना दी ।संकुल से पधारे अतिथि ,श्री गजेन्द्र सिंह जी प्रधानाचार्य धानोदा . श्रीबाल चंद जी टेलर आमलाबे प्रधानाचार्य एंव देवेन्द्र जी शर्मा आचार्य एंव समस्त भैया बहिन समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन श्री द्वावारकीलाल आचार्य जी ने किया। शांति मंत्र के साथ सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ।