A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के अंतर्गत सिविल अस्पताल पांढुर्णा में नई डायलिसिस इकाई की स्वीकृति*

*प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के अंतर्गत सिविल अस्पताल पांढुर्णा में नई डायलिसिस इकाई की स्वीकृति*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश में संचालित एवं स्वीकृत डायलिसिस इकाइयों द्वारा समय-समय पर प्राप्त मांग, उसके विश्लेषण तथा वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डायलिसिस मशीनों की प्रदायगी की जा रही है, ताकि किडनी रोग से ग्रसित मरीजों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

इसी क्रम में किडनी रोग से पीड़ित रोगियों को उपचार के दौरान होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सिविल अस्पताल पांढुर्णा, जिला पांढुर्णा में एक नई डायलिसिस इकाई को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस नई डायलिसिस इकाई की स्थापना एवं सुचारु संचालन के लिए केंद्रीकृत क्रय प्रणाली के माध्यम से 02 डायलिसिस मशीनों के क्रय आदेश भी जारी किए गए हैं।

उक्त डायलिसिस इकाइयों के संचालन के लिए अनुबंधित सेवा प्रदाता एपेक्स किडनी केयर प्रा. लि., मुंबई को कार्यादेश जारी किया गया है। अनुबंध की शर्तों के अनुसार डायलिसिस इकाई के संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता एवं सभी आवश्यक कंज्यूमेबल्स की प्रदायगी संबंधित सेवा प्रदाता द्वारा की जाएगी।

नई डायलिसिस इकाई के स्वीकृत होने एवं मशीनों की उपलब्धता से क्षेत्र के किडनी रोग से ग्रसित मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उन्हें दूरस्थ स्थानों पर उपचार के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय एवं खर्च की बचत के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!