
*ग्राम वाड़ेगांव में रासेयो शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं रैली के माध्यम से दिया पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – प्राचार्य डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह शिविर दिनांक 06 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक गोदग्राम वाड़ेगांव में संचालित है।

शिविर के छठवें दिन रासेयो के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ग्राम स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर जागरूकता संदेश देते हुए नारे लगाकर ग्राम में रैली निकाली।
गोदग्राम वाड़ेगांव के चौराहे पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया गया, जिसे ग्रामवासियों ने सराहा।
बौद्धिक सत्र में डॉ. डी.के. इंदुरकर ने छात्र-छात्राओं से अपने रासेयो अनुभव साझा करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला स्तरीय, विश्वविद्यालय स्तरीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय शिविरों में सहभागिता तथा रासेयो अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के लिए प्राप्त होने वाले पुरस्कारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इसी क्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जगदीश कुमार वाहने, राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस छात्रों में नेतृत्व एवं लीडरशिप कौशल विकसित करने का सशक्त मंच है, जो युवाओं को अपने उद्देश्य की प्राप्ति की दिशा में प्रेरित करता है।
इस अवसर पर प्रो. गणेश कुमार तुमड़ाम (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो छात्र इकाई), डॉ. पल्लवी झारिया (कार्यक्रम अधिकारी, छात्रा इकाई), डॉ. शीतल गुजरे, श्री भोजराज कराले,श्री श्याम दलवी, केम्पस एम्बेसडर कु. सोनम गिरारे, कु. हर्षाली भद्रे, अलवीरा परवीन काजी, रैलिश खान, कु. आस्था घोड़े, कु. वैशाली खण्डाते, कु. पूनम गोयते, हेमराज कोकोड़े, रोहन वटके, शिवानी ढोके, पायल बोबड़े सहित रासेयो के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।