A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :बीच सडक डम्पर खराब होने से लगा लम्बा जाम, डीआईजी का काफला और एम्बुलेंस फंसी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। मंगलवार को कस्बे के मुख्य बाजार में दोपहर को नगर पंचायत के समीप हाईवे में ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया। जाम में अधिकारियों की गाड़ियां, एंबुलेंस, परिवहन निगम की बसों के साथ सैकड़ो की तादाद में वाहन फंस रहे। दोपहर करीब 1:00 बजे नगर पंचायत के सामने हाईवे पर एक डंपर खराब हो गया। हाईवे पर दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण बाजार में भीषण जाम लग गया। जाम में हाईवे से गुजर रहे डीआईजी की गाड़ी फंस गई। उनके सुरक्षाकर्मी गाड़ी को निकालने के लिए हलाकान रहे। जाम में एंबुलेंस, परिवहन निगम की बसों के साथ सैकड़ो वाहन फंस गए। करीब तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। 3:00 बजे के बाद खराब डंपर को हाईवे से हटाने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने कहा कि स्थाई अतिक्रमण हटाना उनकी जिम्मेदारी है। हाईवे पर अस्थाई अतिक्रमण दुकानदारों ने कर रखा है। इसको हटाने की जिम्मेदारी एनएचएआई एवं पुलिस की है। यह सच है कि बाजार के अंदर अस्थाई अतिक्रमण हाईवे की पटरी तक है।

 

Related Articles

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!