A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्लॉक् स्तरीय खेल प्रतियोगिता विद्योदय खेल परिसर में



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। स्थानीय विद्योदय महाविद्यालय के नव श्रृंगारित खेल परिसर में मेरा युवा भारत मनावर जिला धार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र धार के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. विशाल डालके के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजेश मालवीया एस.डी.ओ.पी. मनावर, विशेष अतिथि ईश्वर सिंह चौहान थाना प्रभारी मनावर ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। आमंत्रित अतिथी, विद्याेदय शिक्षण समिति के सदस्य विपुल गंगवाल, आशीष गंगवाल, विवेक बड़जात्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अजय वाघे, विद्योदय इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्य हेमंत भैरम द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उपस्थित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए श्री बृजेश मालवीया ने विद्यार्थियों के जीवन में खेलों का क्या महत्व है और प्रशासनिक सेवाओं में खेलों के माध्यम से चयनित होने के अवसरों से अवगत कराया गया, साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खेलों से हमारा व्यक्तित्व निखरता है। सचिव विपुल गंगवाल द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अपने-अपने कौशलों में विकास करने हेतु प्रेरित किया गया। जिसके लिए विद्योदय खेल अकादमी की स्थापना करके विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र हर संभव सहयोग प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

विद्याेदय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अजय वाघे द्वारा खिलाड़ियों को हार जीत से परे खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करते हुए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिताओं में खो-खो बालिका वर्ग में विद्योदय इंटरनेशनल स्कूल विजेता एवं विद्योदय महाविद्यालय की बी.कॉम. उपविजेता रही। बालक वर्ग कबड्डी में सांदीपनी शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय मनावर के बालकों ने ताल ठोककर विजेता की ट्रॉफी पर अधिकार जमाया तो विद्याेदय इंटरनेशनल स्कूल मनावर को उपविजेता घोषित किया गया। मनीष द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, छोटू सिंह चौहान गवर्नमेंट पीटीआई, दूल्हे सिंह चौहान गवर्नमेंट पीटीआई कलवानी द्वारा अपने सटीक निर्णय द्वारा प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में योगदान दिया। प्रो. सचिन पाटीदार, अंतिम डालके, राहुल राठौर का प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेश मालवीया, विशेष अतिथि ईश्वर सिंह चौहान को समिति सदस्यों विपुल गंगवाल, आशीष गंगवाल एवं विवेक बड़जात्या द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन प्रो. बालाजी अवसरकर द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!