A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पीस कमेटी की बैठक में बिजली, पानी और सफाई के उठे मुद्दे

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा, हमीरपुर।आगामी महत्वपूर्ण त्यौहार महाशिवरात्रि को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने की, इस दौरान बिजली, पानी और सफाई के मुद्दे उठाए गए।

आगामी 15 फरवरी को महाशिव रात्रि पर्व के संबंध पर मौदहा कोतवाली में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग संपन्न हुई जिसमें शिव रात्रिपर्व में निकलने वाली शोभा यात्रा, मंदिरों में रुद्र अभिषेक, पूजा अर्चना में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा कर दूर कराने की बात कही गई। जिससे शिव रात्रि का पावन पर्व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गौतम,सहित नगर के सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!