
थाने के सामने चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मामला दर्ज
किस्त जमा हो जाने के बावजूद फाइनेंस कर्मियों ने किया मारपीट
कैमूर जिले के फाइनेंस कंपनी के कर्मियों के दबंगई का मामला सामने आया है किश्त समय पर जमा होने के बावजूद जबरन पैसे की मांग और बीच सड़क मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित युवक ने भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई घटना भभुआ थाना की है जहां घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा पीड़ित की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के भेलमा गांव निवासी शुभम कुमार सिंह के रूप में हुआ है शुभम ने पुलिस को बताते हुए कहा कि हमने हनुमत एजेंसी, भगवानपुर से एक बाइक फाइनेंस कराया था जिसका कुल 24 किश्तें निर्धारित हुआ था जिसका अब तक समय-समय पर किश्त जमा करते आ रहे हैं और वर्तमान माह की किश्त की रसीद भी उनके पास मौजूद है उनका आरोप है कि ओ किसी काम से बाहर जा रहे थे उसी दौरान भभुआ के पास मनोज तिवारी ग्राम उभाव, थाना चेनारी, जिला रोहतास वा अशोक पांडेय ग्राम तिरोजपुर, थाना दुर्गावती समेत अन्य लोग उनसे जबरन पैसे की मांग करने लगे। जिसके बाद फाइनेंस कर्मियों ने कहा कि किश्त फेल है पीड़ित द्वारा रसीद दिखाने के बावजूद उनकी बात नहीं मानी गई पीड़ित ने जब उसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मौजूद राकेश गुप्ता सहित उनके साथ मारपीट की गई वही ईश घटना में उपयोग किया गया वाहन का नंबर BR 45 2901 बताया गया है इस मामले में भभुआ थाना में कांड संख्या 105/26, दिनांक 04 फरवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है
भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है पीड़ित शुभम कुमार सिंह ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

