

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।कस्बे के आई टी आई कालेज में एक क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया जिसमे दीपक कुमार प्रथम स्थान पर रहे। मेरा युवा भारत हमीरपुर द्वारा युवा मंडल विकास कार्यक्रम विकासखंड मौदहा के अंतर्गत युवा मंडल की बैठक में संगोष्ठी एवं बजट 2026 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय औद्योगिक संस्थान मौदहा में किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीपक कुमार, आइसीटीएसएम द्वितीय स्थान पर आभा सिंह तृतीय स्थान पर काजल देवी रही। कार्यक्रम में कमलेश कुमार, कार्यदेशक, रितेश वर्मा, राम विजय चौहान, आराध्या सिंह, नवीन कुमार, राकेश रैकवार, विनय सिंह, छोटेलाल, रामराज पटेल उपस्थित रहे।