A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:फातिहा में मांगी गईं मुल्क के अमन चैन और तरक्की की दुआएं

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।रसूले पाक के दिलकश बयान से पहले, कोई किताब न पढना कुरान से पहले,नुजूले हजरते आदम यही बताता है,कोई वतन न था हिंदुस्तान से पहले…..हजरत ताज उददीन बाबा के उर्स के दूसरे दिन कुरान ख्वानी, लंगर और चादरपोशी के साथ रात में शानदार कव्वालियोँ की महफिल हुई जिसमे बाहरी कव्वालोँ ने महफिल में जान डाल दी।

Related Articles

कस्बे के मोहल्ला हैदरगंज बडा कसौडा स्थित हजरत ताज उददीन बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स मनाया जा रहा है। जिसमें बुधवार रात मजार पर शानदार नातिया मुशाएरे का आयोजन किया जिसमे फरीद परछवी, मसीह निजामी, कुर्रतुल एन नजर, आकिल बिजनौरी, कारी फारूक, इस्लाम मौदवी, फजलुर रहमान छत्तीसगढी, फहीम रजा खेडवी सहित अन्य शायरों ने अपने शानदार कलाम से महफिल को बांध दिया जिसमे फहीम रजा खेडवी के शेरों ने जमकर वाहवाही लूटी, मुशायरा में मंच का संचालन कारी अताउर्रहमान ने किया।

वहीं गुरुवार को सुबह मजार पर कुरान ख्वानी और दस बजे दिन से लंगर शुरू हुआ वहीं बाद नमाज़ असर चादरपोशी की गई जबकि बाद नमाज़ इशा शानदार कव्वालियों की महफिल हुई जिसमे क्षेत्रीय कव्वालों के अलावा कानपुर से आए मशहूर कव्वाल अता वारसी ने महफिल को बांधे रखा वहीं फातिहा में मुल्क के अमन चैन तरक्की और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। शुक्रवार को बाद कुल की फातिहा और लंगर के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!