A2Z सभी खबर सभी जिले की

अनुकंपा नियुक्ति : पंचायत विभाग में आश्रितों को मिला रोजगार

 डिंडौरी    पंचायत विभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव की मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र/पुत्रियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। सोमवार, 2 फरवरी 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के पश्चात शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की गरिमामयी उपस्थिति में अनुकंपा नियुक्ति के आदेश पत्र प्रदान किए गए।

       इस अवसर पर पंचायत सचिव पद पर अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत श्रीमती रश्मि कुसराम जनपद पंचायत डिंडौरी, नरेश वरकड़े जनपद पंचायत शहपुरा एवं शिवम शाह उर्वे जनपद पंचायत मेंहदवानी को नियुक्ति आदेश सौंपे गए।

        कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

      इस दौरान अपर कलेक्टर जेपी यादव, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत पंकज जैन, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार जाटव सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button