

जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी
7 फरवरी को आयोजित होगी परीक्षा
कटनी (30 जनवरी) – पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बड़वारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश लेने हेतु आयोजित होने वाली लेटरल एंट्री चयन प्रवेश परीक्षा के लिये नवोदय विद्यालय समिति द्वारा ऑनलाईन प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये हैं।
विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रेम प्रकाश ने बताया कि विद्यार्थी अपनी पंजीयन संख्या एवं जन्मतिथि का उपयोग कर कक्षा 9वीं के लिये नवोदय विद्यालय की वेबसाईट लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/ पर एवं कक्षा 11वीं के लिये वेबसाईट लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11 पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही हो, वे कार्यालयीन समय में विद्यालय के परीक्षा प्रभारी श्री के के शर्मा मोबाइल नंबर 8878232431 या कार्यालय अधीक्षक से संपर्क कर कर सकते हैं।
चयन परीक्षा शनिवार 7 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी प्रवेश पत्र पर अंकित है। कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा दो परीक्षा केन्द्र देल्ही पब्लिक स्कूल (जबलपुर बायपास रोड चाका) एवं बार्डस्ले इंग्लिस मीडियम सीनियर सेकेन्डरी स्कूल (मिशन चौक, कटनी) में आयोजित की जायेगी। जबकि कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा केन्द्र पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा निर्धारित किया गया है।
क्रमांक-517/517