A2Z सभी खबर सभी जिले की

केंद्र सरकार विकसित भारत के रोड मैप पर कर रही कार्य

संसद बंटी विवेक साहू

 

*केन्द्र सरकार विकसित भारत के रोडमैप पर कर रही कार्य : सांसद बंटी विवेक साहू*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*सौंसर भाजपा कार्यालय में वीबी जी राम जी एक्ट के तहत सम्पन्न हुई जिला कार्यशाला में शामिल हुये सांसद*

Related Articles

पांढुरना – भाजपा कार्यालय सौंसर में विकसित भारत गांरटी फोर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि विकसित भारत केवल एक सरकारी योजना नही बल्कि आने वाली पीढियां के उज्वल भविष्य का रोडमैप है। जिस पर केन्द्र सरकार कार्य कर रही है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनायें अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक पहुंच रही है। जिससे गांव, गरीब, किसान और श्रमिका सशक्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाते हुये घर-घर तक इसकी जानकारी पहुचायें, ताकि हर नागरिक विकास की इस यात्रा में सहभागी बन सके। प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान दे।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि विकसित भारत जनजागरण अभियान के माध्यम से संगठन की जिम्मेदारी और भी बढ जाती है। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही इस अभियान की सबसे मजबूत कडी है, जो योजनाओं को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होने विश्वास जताया कि जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यशाला में इस अभियान को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने इस अभियान को गरीबी मुक्त, रोजगार युक्त, स्वयंपूर्ण एवं स्वावलंबी गांव के निर्माण का संकल्प बताया। कार्यशाला में मंडल अध्यक्षद्वय सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला का समापन राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।


इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, जिला संयोयक कृष्णकांत ढोबले, उज्वल सिह चौहान, संदीप घाटोडे, जिला महामंत्री देवेन्द गायकवाड, सदन साहू, जनपद अध्यक्ष संजय भूते, वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, रोहित पोफली, आनंद ठाकरे, पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड, रवि फरकाडे, विलास घोंगे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!