A2Z सभी खबर सभी जिले की

अभियंत्रण महाविद्यालय की छात्रा बेहतर प्रदर्शन हेतू पुरस्कृत

उमंग स्पोर्ट्स इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतू कप देकर सम्मानित

अभियंत्रण महाविद्यालय की छात्रा बेहतर प्रदर्शन हेतू पुरस्कृत

उमंग स्पोर्ट्स इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतू कप देकर की गई सम्मानित

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। अभियंत्रण महाविद्यालय में 77 गणतंत्र दिवस पर स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया। आयोजित उमंग स्पोर्ट्स इवेंट के तहत कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतू कप एवं मैडल देकर हौसला अफजाई की गई। साथ ही डिबेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतू लक्ष्मी कुमारी को मोमेंटो देकर सम्मानित की गई। जानकारी के अनुसार सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालय हुलासगंज जहानाबाद में उमंग स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्रतिभागियों को कप देकर सम्मानित किया गया, जिसके अंतर्गत अभियंत्रण की छात्रा सरस्वती कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी को इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतू कप देकर सम्मानित की गई। बताया गया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्राएं महाविद्यालय के साथ जिले का नाम रौशन कर रही है। वहीं अच्छी प्रदर्शन वाली छात्राओं को सम्मानित कर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को बेहतर प्रदर्शन को प्रेरित कि जा रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!