

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। सुमेरपुर में वायरल वीडियो के बाद उपजे तनाव की चिंगारी कस्बे में उस समय आ गई जब कस्बे के सिचौली पुरवा निवासी मोहम्मद सैफ नामक युवक जो आरोपी अफ्फान के पिता मौलाना खान के कामों में सहयोगी बताया जा रहा है ने सोशल मीडिया में हिन्दू संगठनों के विरुद्ध एक पोस्ट कर दी जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर सैफ के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सैफ के फोन की जांच और मौलाना खान से जुड़े सरकारी कर्मचारियों की भी जांच कराए जाने की मांग की है।इस दौरान आशीष सिंह,सौरभ, प्रमोद सोनी, हर्षित,अभिषेक कुमार, हिमांशु सहित दो दर्जन से अधिक युवा मौजूद रहे।