A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारतीय किसान संघ की बैठक कृषि विज्ञान केंद्र में..

देश का किसान दुखी और परेशान... आज खेती किसानों के लिए बनी चुनौती... हुकुमचंद पाटीदार

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। कृषि विज्ञान केंद्र में भारतीय किसान संघ जिला मनावर की आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमे में किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई।

Related Articles

अखिल भारतीय अधिकारी जैविक प्रमुख हुकुमचंद पाटीदार ने कहा कि आज देश का किसान दुखी और परेशान है। सरकारों द्वारा उन्हें सुविधा और सहयोग नहीं दिया जा रहा। शासन की नीतियां किसानों के हित में नहीं है। आज खेती किसानों के लिए चुनौती बनी हुई है। उन्नत बीज और तकनीकी का उचित लाभ किसान को नहीं मिल रहा। भारतीय किसान संघ संपूर्ण देश में किसानों के हित में खेती को लाभकारी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता ग्राम स्तर तक कार्य कर रहा है। रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों से किसानों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। किसान संघ की मंशा है कि देश का हर एक किसान सुखी और समृद्ध हो। हर एक नागरिक अच्छा भोजन करे।

इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष दयाराम पाटीदार, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष काशीराम वास्केल, तहसील अध्यक्ष वासुदेव पाटीदार, जिला मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, धरमपुरी तहसील अध्यक्ष दिनेश उपस्थित रहे।

भारतीय किसान संघ की ग्राम इकाई को मजबूत कर कार्यशील बनाने पर भी बल दिया गया। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार दिनेश पटेल ने दी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!