

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। जनता और पुलिस के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनाना आवश्यक है। इसके लिए थाना स्तर पर नियमित जनसंवाद, फरियादियों से संवेदनशील व्यवहार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उक्त बात नवागत एसडीओपी के ब्रजेश कुमार मालवीय ने अपना पदभार ग्रहण कर अपनी कार्ययोजना और प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
श्री मालवीय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्होंने कहा कि महिलाएं, बुजुर्ग और कमजोर वर्ग को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाया जाएगा। यातायात व्यवस्था में सुधार, स्कूल-कॉलेजों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त तेज करने की भी कार्य योजना है।
उल्लेखनीय है कि श्री मालवीय पूर्व में मनावर थाने में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ रहकर कई उल्लेखनीय कार्य कर क्षेत्र में कुशल, ईमानदार और सख्त अधिकारी की पहचान बनाई थी। उनके अनुभव का लाभ अब पूरे अनुभाग को मिलेगा।
नवागत एसडीओपी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना बेहिचक साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र को अपराधमुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। यह नियुक्ति क्षेत्रवासियों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित होगी, जिससे प्रशासनिक मजबूती और जनविश्वास में वृद्धि निश्चित मानी जा रही है।