मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Nale Mein Mila ek vyakti ka shavहमीरपुर :बाढ़ से भवानी समेत कई गांवों में मचा हाहाकार, कच्चे मकानों में पड़ी दरारेंहमीरपुर :मौदहा में किसान दूध डेयरी में छापेमारी, 64 हजार का दूषित खाद्य पदार्थ नष्टमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरणदिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानNale Mein Mila ek vyakti ka shavहमीरपुर :बाढ़ से भवानी समेत कई गांवों में मचा हाहाकार, कच्चे मकानों में पड़ी दरारेंहमीरपुर :मौदहा में किसान दूध डेयरी में छापेमारी, 64 हजार का दूषित खाद्य पदार्थ नष्टमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरणदिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट: भविष्य बचाने की मांग को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना, शिक्षा के अधिकार की उठी आवाज

WhatsApp Facebook

रामपुर। रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर रविवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय की इमारतों को ध्वस्त किए जाने के प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के गेट पर एकत्र हुए और अपने भविष्य को सुरक्षित रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की 40 में से 38 इमारतों को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है। उनका आरोप है कि यदि इस कार्रवाई को अमल में लाया गया तो करीब 3,000 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और भविष्य पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

छात्रों ने कहा कि वे वर्षों से इस विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और अब अचानक ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से उनका शैक्षणिक भविष्य अधर में लटक गया है। उनका कहना है कि वे किसी राजनीतिक विवाद का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि केवल अपनी शिक्षा और करियर को बचाने की मांग कर रहे हैं।

धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने प्रशासन से विश्वविद्यालय को बचाने और उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए ठोस समाधान निकालने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार की रक्षा की जानी चाहिए और किसी भी निर्णय में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उधर, प्रशासन की ओर से छात्रों को अन्य शिक्षण संस्थानों में समायोजित करने के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे अपना विश्वविद्यालय छोड़ने के बजाय उसे बचाना चाहते हैं

फिलहाल जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सभी की निगाहें अब प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।