A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा संगठन की मजबूती और आगामी अभियानों को लेकर जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बैनर्जी एवं जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने किया मार्गदर्शन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

भाजपा संगठन की मजबूती और आगामी अभियानों को लेकर जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बैनर्जी एवं जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने किया मार्गदर्शन

पांढुर्णा – भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के अंतर्गत सौसर नगर मंडल, लोधीखेड़ा मंडल और रामाकोना मंडल की महत्वपूर्ण मासिक कामकाजी बैठकें आज दिनांक 7 जून 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। बैठकों में मुख्य रूप से भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री दीपांकर बैनर्जी और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के 12 वर्ष
बैठकों को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी श्री दीपांकर बैनर्जी एवं जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण’ के सफल 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस गौरवशाली उपलब्धि को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा पांढुर्णा जिला द्वारा 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) तक विभिन्न जन-जागरण एवं जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले निम्नलिखित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान एवं व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम।समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता। मंडल एवं बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन।विकसित भारत संकल्प सभाएं और युवा संपर्क अभियान के माध्यम से सघन जनसंपर्क। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन। नेताओं ने आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ इन कार्यक्रमों को जन-आंदोलन का रूप देकर सफलता पूर्वक संपन्न कराएं।

कार्यकर्ता के निवास पर आत्मीय भोजन एवं भेंट
मंडल बैठकों के उपरांत सांगठनिक प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने ग्राम रामाकोना में रामाकोना मंडल अध्यक्ष श्री नामदेव पाल जी के निवास पर भोजन का आनंद लिया एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता तथा उनके परिवार का यही स्नेह, विश्वास और समर्पण हमारे संगठन की असल पूंजी है। यही आत्मीय संबंध हमें निरंतर राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता संतोष जैन, मोरेश्वर मर्सकोले, राजेन्द्र भक्ते, जनपद पंचायत संजय भुते, पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड,जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण वाकोडे, सदन साहू, दीपक कामडे,जिला मंत्री उषा भमोरे,अशोक मानापुरे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विलास खिरडकर से बैठक प्रभारी नंदकिशोर राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबा बोबडे, सौसर नगर मंडल अध्यक्ष दर्शन झाड़े ,लोधीखेडा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे,रामाकोना और जिला एवं मंडल पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button