A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:हाईवे पर हादसा,एक की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। बीती रात नेशनल हाईवे में सीमेंट फैक्ट्री के समीप दो डंपरों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में एक डंपर के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चालक को हैलेट रेफर किया गया। हैलेट में इलाज के दौरान तड़के उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

थानाक्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग अविनाश सिंह का पुत्र विकास सिंह अपने छोटे भाई राघवेंद्र सिंह के साथ डंपर चलाकर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। बीतीरात करीब 2:00 बजे यह कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा था। हाईवे में इंगोहटा के पास सीमेंट फैक्ट्री के समीप कानपुर से कबरई जा रहे डंपर से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में चालक विकास सिंह अपने भाई राघवेंद्र सिंह के साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर विकास सिंह को कानपुर रेफर किया गया। कानपुर के हैलेट अस्पताल में तड़के उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। छोटे भाई के साथ डंपर चलाकर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि रामफूल निषाद ने बताया कि मृतक का कानपुर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जाएगा। वहीं राघवेंद्र की हालत में उपचार के बाद सुधार बताया जा रहा है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!