A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:हैलट से छुट्टी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में किया पेश

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे में लव जिहाद,गैंगरेप के बाद धर्मांतरण का दबाव के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में उसे जेल भेज दिया।

गत 14 जनवरी की रात हिंदू समुदाय की नाबालिग युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर लव जिहाद, गैंगरेप एवं धर्मांतरण का दबाव बनाने की प्राथमिकी 15 जनवरी को दर्ज हुई थी। घटना के मुख्य आरोपी अबान उर्फ अफ़ान को थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम ने देवगांव मार्ग से 15 जनवरी को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करके तमंचा, कारतूस एवं मोबाइल आदि बरामद किया था। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी।। घायल होने के बाद इसको कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात पुलिस ने इसे डिस्चार्ज कराकर बुधवार को न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!