

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। शुक्रवार को दोपहर बाद जिले के प्रभारी मंत्री ने बांकी मार्ग में संचालित पुराने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वह पशु बाजार के समीप दलित बस्ती पहुंचे और लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।
शुक्रवार को दोपहर बाद जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने बांकी मार्ग में संचालित पुराने अस्पताल के जच्चा बच्चा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। गंदगी देखकर उन्होंने जमकर फटकार लगाई। साथ ही अभिलेख नहीं दिखाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए लिपिक का स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद उन्होंने पशु बाजार के समीप सभासद देवेंद्र वर्मा के घर पहुंचे और दलित बस्ती का भ्रमण कर लोगों का हाल-चाल जाना। निरीक्षण के दौरान एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर,जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद व आशीष पालीवाल, नगर पालिकाध्यक्ष कुलदीप निषाद,ओमेश सिंह,गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मौहर के ग्रामीण ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई डॉक्टर नहीं रहता है। अस्पताल को फार्मासिस्ट मनमानी तरीके से चला रहे हैं।