

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
कुरारा,हमीरपुर 2 जनवरी
विकास खंड क्षेत्र के शंकरपुर ग्राम पंचायत के मजरा परसी डेरा में पेयजल
की पाइप लाइन न होने से ग्रामीणों को
पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को
शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के शंकरपुर ग्राम प्रधान प्रियंका निषाद ने जिलाधिकारी को शिकायती
पत्र देकर बताया है। कि परसी डेरा मजरा में तीन सौ ग्रामीणों का निवास है।
इन लोगों को पेयजल आपूर्ति करने वाली
पाइप लाइन के उखड़ जाने से मजरा की
पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। जिससे लोगो को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।तथा निजी नलकूप से पानी लाना पड़ता है। वहां के निवासी
रामसेवक, बृजलाल, रमेश, आदि ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन क्षति ग्रस्त होने के कारण पानी की आपूर्ति
नहीं मिल पा रही है। जिससे पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
गर्मी के मौसम में यह समस्या अधिक बढ़
जाती है। लोगो ने गांव तक पाइप लाइन
ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।