A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:फोरव्हीलर और ट्रक की टक्कर, दो श्रृद्धालुओं की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। प्रयागराज से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहे गुजरती श्रृद्धालुओं की फोर व्हीलर में ट्राला ने टक्कर मार दी जिसमे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिमने से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बुण्देलखण्ड एक्सप्रेस वे में जरिया के निकट एक फोर व्हीलर में ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमे गीताबेन (55)पत्नी जगदीश,दिब्या बेन (50)पत्नी जायस पांचाल सहित चार लोग घायल हो गए जिन्हे जरिया पुलिस द्वारा इलाज के लिए सीएचसी राठ ले जाया गया जहां पर दोनों महिलाओ को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

बताते चलें कि फोर व्हीलर में गुजरात के श्रृद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन और फिर प्रयागराज जा रहे थे जिसमे आठ वयस्क और तीन बच्चे सवार थे। फिलहाल घटना का कारण कोहरा बताया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!