
ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया मऊ मानिकपुर विधायक का जन्मदिन
संवाददाता: प्रभाकर मिश्र
कौशाम्बी। मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी का जन्मदिन ग्राम पंचायत उनो तिलौली में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने केक काटकर, मिठाइयां बांटकर तथा एक-दूसरे को बधाई देकर विधायक के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
जन्मदिन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि विधायक का आम जनता के प्रति जो अपनापन, स्नेह और संवेदनशीलता है, वह उन्हें एक जनप्रिय जनप्रतिनिधि बनाता है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनका निरंतर प्रयास और विकास कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता सराहनीय है।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीकांत द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें गांव के हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में प्रमुख रूप से रोहित मिश्र, रवि यादव, सीताराम, मोहित चतुर्वेदी, प्रभात दुबे, द्वारिका भार्गव, पूरन सिंह, बादल मिश्र, नत्थू निषाद, राजेश वर्मा, अनन्दी पाल, गोपाल पाल, सुनील तिवारी, सोनू तिवारी, महेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। जन्मदिन के बहाने गांव में एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में विधायक के स्वस्थ, सफल और जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिन को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।
