

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
कुरारा,हमीरपुर 29 दिसंबर स्थानीय पी सी एफ कृषक सेवा केंद्र में यूरिया खाद के आने की जानकारी मिलते ही किसानों की भीड़ एकत्र हो गई ।पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। कस्बा के मंडी समिति के पास पीसी एफ कृषक सेवा केंद्र संचालित है। इस केंद्र से क्षेत्र के किसानों को खाद का वितरण नकद किया जाता है। केंद्र प्रभारी जितेंद्र
कुशवाहा ने बताया कि एक ट्रक यूरिया खाद आई थी। सुबह से किसानों को आधार कार्ड व खतौनी के आधार पर खाद का वितरण किया गया है। बढ़ती भीड़ के चलते पुलिस का सहयोग लेना पड़ा। तथा लाइन में खड़े किसानों को खाद का वितरण किया गया। खाद लेने
के लिए महिला किसान भी भारी संख्या
में खाद केलिए लाइन में लगी रही। देर
शाम तक खाद का वितरण किया गया।