

गोड्डा जिला के पथरगामा प्रखंड के कोरका प्लस टू उच्च विद्यालय में आज दिनांक 23 नवंबर को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के सम्मानित प्रधानाध्यापक श्री किंकर मेहरा जी सहायक शिक्षक प्रदीप जी , राकेश हेंब्रम जी, ललन जी ,कुंज बिहारी जी, सत्यदेव जी, रोहित जी, शशिकांत जी, सुमन जी, दीपक जी, निलेश जी, मुकेश जी, तोहित जी, और महिला शिक्षक में आभा जी, और ict में ज्योति जी का योगदान काफी सराहनीय रहा इस संगोष्ठी से अभिभावक को जागरूक किया गया प्रभारी प्रधानाध्यापक का कहना है अगर अभिभावक जागृत होते हैं तो बच्चे खुद ही जागृत होंगे।
प्लस टू कोरका उच्च विद्यालय में सभी संकाय की पढ़ाई होती है और यहां के बच्चे पढ़ाई के अलावा खेलकूद और कंप्यूटर की भी शिक्षा लेकर आगे बढ़ रहे हैं आज सभी शिक्षक को और यहां आए हुए प्रतिष्ठित अभिभावकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक के द्वारा अंग वस्त्र देकर और और सर्टिफिकेट देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
संवाददाता
ओंकार झा
गोड्डा झारखंड