A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा भटकी हुयी महिला को मिशन शक्ति टीम द्वारा उनके परिजन को सुपुर्द किया गया

जनपद बस्ती
दिनांक 19.12.2025

*थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा भटकी हुयी महिला को मिशन शक्ति टीम द्वारा उनके परिजन को सुपुर्द किया गया*

आज दिनांक 19.12.25 को प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा भटकी हुयी महिला जिसका नाम पूछने पर अपना नाम जरीना खातुन पत्नी इरशाद निवासी मण्डावली फजलपुर, थाना मण्डावली नई दिल्ली गली नं0 -02 बतायी को उनके भाई श्री साकिब पुत्र अब्दुल कदीम, सुफिया कदीम पुत्री अब्दुल कदीम निवासी म0नं0 बी 276 प्रथम तल गली नं0 02 मसरुर गली थाना मंडावली फाजलपुर जिला नई दिल्ली सकुशल को सुपुर्द किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

Related Articles

दिनांक 17.12.2025 की रात्रि में वरि0उ0नि0 रामभवन प्रजापति व महिला शक्ति टीम के कर्मचारीगण द्वारा मिशन शक्ति का प्रचार प्रसार किया जा रहा था कि एक महिला पूर्वी क्रासिंग से लखनौरा की ओर दिखाई दी उक्त महिला के पास पहुंचकर म0का0 रूपम सिंह द्वारा महिला से नाम व पता पूछा गया तो अपना नाम जरीना खातून पत्नी इरशाद निवासी मण्डावली फजलपुर, थाना मंडावली नई दिल्ली गली नं0 -02 बतायी उक्त महिला का डीसीआर बस्ती ग्रुप के तलाश गश्ती से मिलान किया गया तो उक्त महिला जरीना सही पायी गयी । दिल्ली से बस्ती आने के संबंध मे पूछने पर बता रही है कि घर से निकलकर आनंद विहार चले गये वही से ट्रेन पकड़कर लखनऊ चले गये वहा से ट्रेन पकड़कर आज बस्ती पहुंच गये तथा यहा इधर उधर घूम कर दिन काट रही थी। उक्त महिला को मिशन शक्ति की महिला म0का0 रूपम सिंह, म0का0 पूर्णिमा सिंह व म0का0 अंजली सिंह की देखऱेख मे थाना परिसर लाया गया तथा उनके भाई का मो0न0 प्राप्त कर उनको सूचना उपलब्ध कराया गया।

आज दिनांक 19.12.2025 को उनके भाई श्री साकिब पुत्र अब्दुल कदीम, सुफिया कदीम पुत्री अब्दुल कदीम निवासी म0नं0 बी 276 प्रथम तल गली नं0 02 मसरुर गली थाना मंडावली फाजलपुर जिला नई दिल्ली बाद करने तस्दीक पीड़िता उपरोक्त को उसके भाई को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया ।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!