A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना हरैया पुलिस द्वारा जीसी पैलेस से देह व्यापार से सम्बंधित संचालक सहित 06 युवक को किया गया गिरफ्तार-*

*जनपद बस्ती*
*दिनांक 04.11.2025*

*थाना हरैया पुलिस द्वारा जीसी पैलेस से देह व्यापार से सम्बंधित संचालक सहित 06 युवक को किया गया गिरफ्तार-*

दिनांक 03.11.2025 को क्षेत्राधिकारी हर्रैया को सूचना प्राप्त हुई कि बड़हरखुर्द के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित जीसी पैलेस में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है , प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक हरैया मय पुलिस बल व महिला आरक्षियों सहित तत्काल पैलेस पर दबिश दी गयी । गिरफ्तार अभियुक्त हरिश्चन्द्र वर्मा पुत्र रंजीत वर्मा निवासी ग्राम मुड़बरा थाना छावनी बस्ती जिसने स्वीकार किया कि उक्त पैलेस हमारा है जो हमारी माता पुष्पा देवी पत्नी रंजीत वर्मा के नाम जमीन खरीदकर बनवाया गया है , जिसमें मैं कारोबार करता हूँ । पैलेस के भीतर कमरों की तलाशी के दौरान 05 अलग-अलग कमरों से युवक-युवतियां आपत्तिजनक दशा में पायी गयीं । पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने नाम 1.संजय कुमार मौर्या पुत्र चिन्ताराम निवासी ग्राम रमवापुर थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा 2.सत्य प्रकाश यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी ग्राम जंगल सिकरी थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 3. मनोज कुमार पुत्र ननकू कश्यप निवासी ग्राम बिठलापुर थाना हर्रैया जनपद बस्ती 4.प्रदीप यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी ग्राम इटवा राजा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती 5.आशीष मौर्या पुत्र राजमणि मौर्या निवासी ग्राम एकटेकवा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती मौके से कुल 06 मोबाइल फोन, नगद 2050 रुपये एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी । पूछताछ में अभियुक्तगणों ने स्वीकार किया कि जीसी पैलेस का संचालन हरिशचन्द्र वर्मा करता है, जो बाहर से युवतियों को बुलाकर ग्राहकों के हिसाब से प्रति व्यक्ति 200/- से 500/- रुपये तक लेकर लड़कियाँ उपलब्ध कराता है । मौके से सभी छः अभियुक्तो को समय 17.05 बजे गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 295/25 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-*
1. हरिश्चन्द्र वर्मा पुत्र रंजीत वर्मा निवासी ग्राम मुड़बरा थाना छावनी बस्ती उम्र 39 वर्ष।
2. संजय कुमार मौर्या पुत्र चिन्ताराम निवासी ग्राम रमवापुर थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा उम्र 24 वर्ष।
3. सत्य प्रकाश यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी ग्राम जंगल सिकरी थाना खोराबार गोरखपुर उम्र 42 वर्ष।
4. मनोज कुमार पुत्र ननकू कश्यप निवासी ग्राम बिठलापुर थाना हर्रैया जनपद बस्ती उम्र 20 वर्ष।
5. प्रदीप यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी ग्राम इटवा राजा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती उम्र 24 वर्ष।
6. आशीष मौर्या पुत्र राजमणि मौर्या निवासी ग्राम एकटेकवा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 20 वर्ष ।

Related Articles

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1. क्षेत्राधिकारी हरैया श्री संजय सिंह जनपद बस्ती।
2. प्रभारी निरीक्षक हरैया तहसीलदार सिंह जनपद बस्ती।
3. उ0नि0 श्री रुदल बहादुर सिंह थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
4. हे0का0 सौरभ त्रिपाठी ,का0 पंकज यादव ,का0 विश्वजीत विश्वकर्मा ,का0 नवनीत यादव ,म0का0 अर्चना यादव ,म0का0 बबिता ,म0का0 प्रतिभा थाना हर्रैया जनपद बस्ती।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!