A2Z सभी खबर सभी जिले की

कैफे में तोड़फोड़ व रंगदारी मांगने के आरोप में महिला पर मुकदमा दर्ज


शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र स्थित गोल्डन कैफे में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने महिला शहाना बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कैफे संचालक सुनील कुमार की तहरीर पर की गई है। कैफे संचालक के अनुसार 13 दिसंबर की शाम करीब छह बजे एक दंपती कैफे में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान शहाना बेग कथित तौर पर मेन गेट तोड़ते हुए कैफे के अंदर घुस आई। उसके साथ दो अन्य महिलाएं और तीन अज्ञात पुरुष भी थे, जिनके चेहरे मास्क से ढके हुए बताए गए हैं। आरोप है कि संचालक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कैफे में मौजूद दंपती के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने कैफे में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे कैफे को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा पूर्व में इस तरह की किसी अन्य घटना में उनकी संलिप्तता रही है या नहीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button