A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व सांसद ने उपमुख्यमंत्री भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। विधानसभा क्षेत्र मनावर की जन समस्याओं को लेकर राजधानी भोपाल में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल से धार महू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार ने मुलाकात कर बताया कि सोमवार को मनावर उमरबन क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति, स्थानीय जन समस्याओं के निराकरण तथा आगामी योजनाओं को लेकर डिप्टी सीएम के सामने सुझाव रखे।

श्री दरबार ने बताया कि क्षेत्र में देश के दो सबसे बड़े सीमेंट उद्योग स्थापित होने से यातायात का दबाव और शहर के मध्य गांधी चौराहे पर घंटों वाहनों का जाम लगने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। बाईपास बनाने के लिए दोनों प्रमुख राजनैतिक संगठन सरकार से समय-समय पर मांग करते आ रहे है।

श्री दरबार ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मांग की है कि आप अपने स्तर पर क्षेत्र का सर्वे कराकर विभाग के मंत्री को उचित मार्गदर्शन दें।

पूर्व सांसद दरबार ने खलघाट से मनावर तथा जिला मुख्यालय धार को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों, मनावर- मांगोद मार्ग को आगामी सिंहस्थ मेले के पहले फोरलेन बनाने की स्वीकृति दिलाने की मांग भी की है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर अपने कार्यकाल में किए विकास कार्यों का लेखा जोखा सौंपा। श्री दरबार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि मनावर विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने के लिए 125 ग्राम पंचायतों का सतत दौरा कर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। दरबार ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारा क्षेत्र विकास कार्यों में गति पकड़ेंगे। तथा क्षेत्र का विकास जनभावना के अनुरूप किया जाएगा।

Show More
Back to top button