A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

बासदयाल पुलिस की बड़ी सफलता: बिलाली शीतला माता मंदिर में चोरी का पर्दाफाश

बासदयाल पुलिस ने बिलाली शीतला माता मंदिर में दानपात्रों में चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरी की गई राशि और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों राकेश बावरिया उर्फ करक्या और कुलदीप उर्फ फुड्या को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की गई राशि से एक नई मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 9291 रुपये नकद और 321 खुल्ले सिक्के भी बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त एक लोहे का औजार भी बरामद किया गया है।

 जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ देवेंद्र कुमार बिश्नोई IPS ने बताया कि पुलिस टीम ने इस घटना का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

पुलिस टीम ने इस मामले में नाजिम अली आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली के सुपरविजन और मेघा गोयल आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत बानसूर के निर्देशन में कार्रवाई की। रजनी कुमारी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना बासदयाल और प्रदीपसिंह उप निरीक्षक थाना बासदयाल ने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!