

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।।यह देश का मामला है, इस देश की वोटर लिस्ट में ऐसे अवांछनीय तत्व जिनके कारण देश की निर्वाचन प्रणाली खतरे में पड़ सकती है उनको दूर करने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया देश भर में हो रही है।
उक्त बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग संगठन संभागीय प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने एसआईआर की जिला बैठक के दौरान भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय में व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान की रक्षा के लिए, भविष्य की सुरक्षा के लिए व देश की रक्षा के लिए एसआईआर जरूरी है हमारा एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर इस अभियान में लगना चाहिए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा। इस अभियान को गंभीरता से लेना चाहिए।

एस आई आर का देश भर में विपक्ष विरोध कर रहा है। बिहार में हुआ इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं वर्ष 2003 में भी लगाया था कांग्रेस पार्टी को आडो हाथ लेते हुए कहा कि विरोधी दल आज भाजपा पर एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी का आरोप लगा रही है जबकि एसआईआर की प्रक्रिय कई बार हो चुकी है। सिर्फ अंतर इतना है कि पहले होती थी तब पता नही चलता था और आज हो रही है तो पूरे देश को पता है।
कांग्रेस अब तक फर्जी वोटो से जीतते आई है तथा देश की सबसे बड़ी एजेंसी चुनाव आयोग को भी बदनाम कर राष्ट्रविरोधी कार्य मे लगी हुई है जबकि देश का चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से एसआईआर का कार्य कर रहा है।
भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने भाजपा धार ग्रामीण जिले में अब तक के किये कार्यो का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि आगे भी संगठन के कार्य मजबूती के साथ किये जायेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं से एसआईआर के कार्य मे जुटने का आवाहन किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी, जिला प्रवासी प्रभारी हुकुम गुप्ता ने भी सम्बोधित करते हुए एसआईआर पर अपने विचार व्यक्त किये।
धार भाजपा ग्रामीण जिला बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष इंदौर संभाग संगठन संभागीय प्रभारी रघुवीर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी का प्रथम भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय पर आगमन में पर जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के नेतृत्व में पुष्प मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा व आभार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने व्यक्त किया।
इस दौरान इंदौर संभाग संगठन प्रभारी रघुवीर सिंह रावत प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, पूर्व सांसद छतरसिह दरबार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल, जिला प्रवासी प्रभारी हुकुम गुप्ता, जिला पंचायत धार अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा अभियान के जिला संयोजक अंबाराम पाटीदार मंचासीन रहे। जनपद अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, एसआईआर के विधानसभा व मण्डल प्रभारी के अलावा आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
