
✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी
नई दिल्ली CSIR-इंस्टिट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (CSIR-IGIB) के कैंपस में 15 नवंबर, 2025 को NASCO (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सिकल सेल ऑर्गनाइजेशन्स) की टीम के लिए एक विशेष ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों और ज़िलों से आए सिकल सेल योद्धाओं और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया के उपचार में जीन थेरेपी और जीन एडिटिंग की नवीनतम तकनीकों को समझना था।
ज्ञान और विज्ञान का संगम
यह कार्यक्रम श्री गौतम डोंगरे, सेक्रेटरी (NASCO) के नेतृत्व में आयोजित हुआ। CSIR-IGIB की ओर से डॉ. दिव्यज्योति चक्रवर्ती और सुश्री सुचिता मैम सहित उनकी पूरी टीम ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
सिकल सेल योद्धाओं को संबोधित करते हुए, डॉ. दिव्यज्योति चक्रवर्ती और सुचिता मैम ने विस्तार से समझाया कि जीन थेरेपी और जीन एडिटिंग क्या हैं और ये तकनीकें सिकल सेल जैसे जटिल रोगों में कैसे काम कर सकती हैं। जैसे सिकल सेल पर जीन थेरेपी के प्रभाव पर संपूर्ण जानकारी। जीन एडिटिंग लैब का विशेष दौरा (Lab Tour)।
सरल भाषा में जटिल विज्ञान को समझने का अवसर मिला
प्रतियोगिता और उत्साह
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिसमें सभी सिकल सेल योद्धाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विज्ञान के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित किया। कार्यशाला के अंत में, टीम ने सरल भाषा में समझाया कि ‘विज्ञान क्या है’ और यह आम जीवन को कैसे प्रभावित करता है।
शहडोल संभाग में चल रहे निः स्वार्थ समाज सेवा संगठन धनपुरी के अध्यक्ष श्री योगेंद्र महरा और अनूपपुर ज़िले से आए श्री भुवनेश्वर केवट ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए और इस अनूठे अनुभव के लिए आभार व्यक्त किया।
श्री योगेंद्र महरा ने किया सर्व प्रथम अपने माता पिता का धन्यवाद सादर प्रणाम माता पिता जी आप के अच्छे शिक्षा मार्गदर्शन आशीर्वाद से मै अपने कर्मों के हिसाब से आगे बढ़ रहा हूं किसी कारण बस भले ही शिक्षा अधूरी रह गई हो पर आप के दिए संस्कार से इस समाज में मुझे एक नया चेहरा दिया है एक नई पाचन बना है आप का आशीर्वाद सदा बना रहे।
