A2Z सभी खबर सभी जिले की

कड़े मुकाबले में जदयू प्रत्याशी को 793 मतों के अंतर से हराया

राजद प्रथम जदयू द्वितीय जनसुराज को मिला तृतीय स्थान 

राजद प्रथम जदयू द्वितीय जनसुराज को मिला तृतीय स्थान

कड़े मुकाबले में जदयू प्रत्याशी को 793 मतों के अंतर से हराया

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। जहानाबाद विधानसभा में राजद के राहुल कुमार जीते हैं। उन्हें कुल 86402 वोट मिले हैं। जेडीयू के चंद्रेश्वर प्रसाद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर महज 793 वोट का रहा। चंद्रेश्वर को 85609 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे पायदान पर जनसुराज के अभिराम सिंह हैं। उन्हें 5760 वोट मिले हैं।

‎‎विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के पश्चात महागठबंधन प्रत्याशी राहुल शर्मा की जीत पर पूरे जिले में जश्न का माहौल देखा गया। राजद नेता ने कड़े मुकाबले में जदयू प्रत्याशी को 793 मतों के अंतर से हराया। राहुल शर्मा को 86,402 मत मिले। वहीं जदयू प्रत्याशी चंद्रेश्वर प्रसाद को 85,609 वोट प्राप्त हुआ। हालांकि, मतगणना के अंतिम दौर में राहुल शर्मा निर्णायक बढ़त बनाने में सफल रहे। इसके बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों ने इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त की कि राहुल शर्मा क्षेत्र के विकास को गति देंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे।

Related Articles

Show More
Check Also
Close
Back to top button