A2Z सभी खबर सभी जिले की

समाजसेवी संदीप यादव द्वारा यमुनेश्वर आश्रम में पौधारोपण।

रिपोर्टर विवेक सिनहा

अखंड भारत न्यूज़

वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध समाजसेवी संदीप यादव अपने टीम द्वारा राजघाट स्थित सिद्ध पीठ श्री यमुनेश्वर आश्रम (आरामठ) परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल श्री महंत वैभव गिरी महाराज के कर-कमलों द्वारा दर्जनों पौधारोपण के उपरांत महाराज ने समाजसेवी संदीप यादव को आशीर्वाद देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर समाजसेवी संदीप यादव ने बताया कि तुलसी विवाह के अवसर पर पर्यावरण स्वच्छता को लेकर आज पौधारोपण किया गया। आने वाले पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण किया आवश्यक है। हमारी टीम द्वारा प्रतिमाह सामाजहित के कार्यक्रम निरंतर होते रहते हैं। हमारा मानना है की नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्वांचल श्री महंत वैभव गिरी महाराज, वरिष्ठ हिंदू नेता अशोक सिंह, विनोद यादव बबल, राजकुमार विश्वकर्मा, विक्रम, विवेक शर्मा, रितेश, नितिन आदि लोग उपस्थित थे।,

Related Articles
Show More
Back to top button