
अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सेवर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर – अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सेवर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 44 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद की है। सेवर थानाधिकारी सतीश भारद्वाज के अनुसार, 7 नवंबर को सहायक उप निरीक्षक रामबाबू मय जाप्ता गश्त के दौरान एनएच-21 सेक्टर नंबर-14 के पास पहुंचे, जहां मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से बिना लाइसेंस की देशी शराब के 44 पव्वे बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश पुत्र देवीसिंह (उम्र 35 वर्ष) निवासी आनंद नगर, थाना सेवर के रूप में हुई है।
