A2Z सभी खबर सभी जिले की

मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

 

मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर-  भरतपुर जिले के लखनपुर क्षेत्र में मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 4 नामजद आरोपियों श्याम पुत्र नारायण सिह, नबाब पुत्र भंवर सिह, देवेन्द्र कुमार पुत्र शेर सिह एवं लक्ष्मण पुत्र भंवर सिह निवासी नगला धरसोनी, लखनपुर (भरतपुर) को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

गौरतलब है कि गत 9 अगस्त को पीड़ित संजय सिह पुत्र कमल सिह ने बताया था कि वह अपने साथी ध्रुवसिंह और सिया के साथ खेत पर था कि तभी लक्ष्मण, देवेन्द्र, श्याम, नबाब, ललतेश और लोकेन्द्र ने एक राय होकर हाथों में पाईप, सरिया और लकड़ी से उन पर हमला कर दिया था।

देवेन्द्र ने पाईप मारकर पीड़ित का बांया पैर तोड़ दिया, श्याम ने लकड़ी के बैट से उसका हाथ तोड़ दिया एवं नबाब ने फरसे से हमला कर उसे बेहोश कर दिया था। हमलावरों ने पहले ध्रुवसिंह के साथ मारपीट की थी और जब वह उसे बचाने गया तो आरोपी उसे भी पीटकर मौके से फरार हो गए थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!