A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामवन धाम की सप्तकोसी परिक्रमा कल 31अक्टूबर को लगाई जाएगी

oppo_0

कामवन धाम की सप्तकोसी परिक्रमा कल 31अक्टूबर को लगाई जाएगी

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

Related Articles

कामां -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय नवमी के पावन पर्व पर कामवन की सप्तकोसी परिक्रमा पदयात्रा कल 31 अक्टूबर को सुबह 9 बजे तीर्थराज विमल कुंड स्थित विमला देवी मंदिर से शुरू होगी। तीर्थराज विमल कुंड स्थित विमला देवी मंदिर के महंत ठाकुरदास महाराज ने बताया कि अक्षय नवमी के अवसर पर कामवन की सप्तकोसी परिक्रमा पदयात्रा 31 अक्टूबर शुक्रवार सुबह 9 बजे विमला देवी मंदिर से यात्रा नियम लेकर प्रारंभ होगी सप्तकोसी परिक्रमा पदयात्रा लंका, यशोदा, अशोक वाटिका, रामेश्वरम, चरण पहाड़ी, चामुंडा फिसलनी, बारह भैरव मंदिर, व्योमासुर गुफा भोजन थाली मंदिर होते हुए पदयात्रा वापिस सायं को विमला देवी मंदिर पर संपन होगी।

Show More
Back to top button