A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध देशी शराब बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर। थाना नदबई पुलिस ने अवैध देशी शराब बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को स.उ.नि. रमेशचंद मय जाप्ता गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बा नदबई में एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की तो आरोपी चन्द्र उर्फ चन्द्रभान पुत्र बुद्धीसिंह निवासी पिपरऊ, थाना नदबई पुलिस को वर्दी में आता देख मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 59 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल धर्मसिंह मय टीम ने आरोपी चन्द्र उर्फ चन्द्रभान को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!