

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बे की एक किशोरी घर से चीनी लेने की बात कहकर निकली वापस नहीं लौटी, पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला पूर्वी तरौस तकिया निवासी शरीफ अहमद ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 25अक्टूबर को नौ बजे के करीब उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री खतीजा घर से चीनी लेने की बात कहकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी, पीडित ने बताया कि रिश्तेदारी में हर जगह खोजबीन कर ली लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।