
संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। मंगलवार दोपहर गरज के साथ हुई हल्की बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से दो गोवंश की मौत हो गई। हालांकि सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने दोनों गोवंश का पोस्टमार्टम किया है।
मंगलवार सुबह से क्षेत्र में गरज के साथ हो रही हल्की बारिश के बीच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहय्या में गांव के बाहर बजरंग बली के स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने से गजराज पुत्र मुन्नू श्रीवास और शिवलाल पुत्र भग्गू खंगार की एक एक पालतू गायों की मौत हो गई राहत की बात यह रही कि पानी के चलते चरवाहे बजरंग बली के स्थान पर सुरक्षित बैठे हुए थे अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने दोनों मृत गोवंश का पोस्टमार्टम किया है। जबकि गायों की मौत से पालक परिवारों में शोक की लहर है।

