A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

पलामूः स्कूल वाहनों की जांच भूल गया परिवहन विभाग, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

पलामू जिले में परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण स्कूल बसों और वैनों की जांच नाममात्र की रह गई है. विभाग के पास न तो जिले के सभी स्कूलों में संचालित वाहनों की अद्यतन जानकारी है, न ही उन्हें चलाने वाले चालकों व सहयोगियों का कोई ब्योरा. केवल कुछ पंजीकृत विद्यालयों की बसों का ही अधूरा रिकॉर्ड विभाग के पास मौजूद है. ग्रामीण इलाकों की तो बात ही छोड़ दें, जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में भी शायद ही कभी स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाती हो. परिणाम स्वरूप स्कूल संचालक बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं |

पलामूः स्कूल वाहनों की जांच भूल गया परिवहन विभाग, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

पलामूः स्कूल वाहनों की जांच भूल गया परिवहन विभाग, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

दो मासूमों की मौत से मचा हड़कंप, अभिभावकों की बढ़ी चिंता

Medininagar : पलामू जिले में परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण स्कूल बसों और वैनों की जांच नाममात्र की रह गई है. विभाग के पास न तो जिले के सभी स्कूलों में संचालित वाहनों की अद्यतन जानकारी है, न ही उन्हें चलाने वाले चालकों व सहयोगियों का कोई ब्योरा. केवल कुछ पंजीकृत विद्यालयों की बसों का ही अधूरा रिकॉर्ड विभाग के पास मौजूद है. ग्रामीण इलाकों की तो बात ही छोड़ दें, जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में भी शायद ही कभी स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाती हो. परिणाम स्वरूप स्कूल संचालक बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं.

Related Articles

 

ताजा घटनाओं ने विभाग की सुस्ती को उजागर कर दिया है. मंगलवार को शाहपुर के एलकेजी छात्र की बस से कुचलकर मौत हो गई थी. इसके तीन दिन बाद शुक्रवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुलहर गांव में निजी स्कूल वैन की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. लोगों का कहना है कि विभाग समय-समय पर जांच कर सुरक्षा मानकों को लागू करता, तो ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती थीं. कई स्कूल प्रबंधन कम खर्च में काम चलाने के लिए गैर-लाइसेंसधारी चालकों को नौकरी पर रख लेते हैं |

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!