A2Z सभी खबर सभी जिले की

खाद्य सुरक्षा विभाग ने देवी नगला क्वार्सी से स्किम्ड मिल्क के लिए नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग ने देवी नगला क्वार्सी से स्किम्ड मिल्क के लिए नमूने

अलीगढ़: दीपावली पर्व पर जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह एवं त्रिभुवन नारायण द्वारा देवी नगला क्वार्सी स्थित हरेन्द्र सिंह के प्रतिष्ठान से 427000 कीमत का 1525 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर के दो नमूने संग्रहीत किए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. दीनानाथ यादव ने उक्त जानकारी देेते हुए बताया कि दोनों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने पर मिलावट की प्रकृति के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!