A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू के रेवा कुंड मुक्तिधाम का कायाकल्प शुरू: नगर विकास समिति ने दी जन सहयोग राशि; 15 वार्ड के विकास कार्यों पर चर्चा

मांडू के रेवा कुंड मुक्तिधाम का कायाकल्प शुरू:
नगर विकास समिति ने दी जन सहयोग राशि; 15 वार्ड के विकास कार्यों पर चर्चा
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को नगर विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें रेवा कुंड मुक्तिधाम के कायाकल्प की शुरुआत और उसके लिए जन सहयोग राशि जुटाने पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने इस कार्य के लिए राशि देने की घोषणा की।
बैठक में नगर और वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के विकास विषयों पर चर्चा हुई। समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, उपाध्यक्ष जयराम गावर और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति का मुख्य उद्देश्य मांडू के विकास के साथ पर्यटन को बढ़ावा देना है।
अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज  ने बताया कि नगर और आसपास के क्षेत्रों के मुक्तिधामों के कायाकल्प की शुरुआत जन सहयोग से की जा रही है। पहले चरण में रेवा कुंड मुक्तिधाम में टीन शेड लगाया जाएगा और भूमि को समतल किया जाएगा। इसके बाद दाह संस्कार के लिए लकड़ी और कंडे रखने हेतु दो कमरे, बाउंड्री वॉल, शोक सभा कक्ष और शव यात्रा में आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी।समिति के अध्यक्ष महांडलेश्वर  डॉ   नरसिंह दास जी महाराज उपाध्यक्ष जयराम गावर सचिव  सुनील तिवारी  सह सचिव कृष्ण यादव कोषाध्यक्ष मांगीलाल जायसवाल सदस्य मुकेश गंगवाल सदस्य रविंद्र परिहार सदस्य श्रीमती हंसा मधुसूदन सेन सदस्य राहुल यादव सदस्य हरि सिंह गावर सदस्य सीताराम कलसाडिया सदस्य मुकेश पटेल  वही मांडू के समस्त 15 वार्ड के पार्षद ने रेवा कुंड मुक्तिधाम के लिए राशि देने की घोषणा की। यह समिति अब नगर और आसपास के गांवों में भ्रमण कर इस कार्य के लिए जन सहयोग राशि भी एकत्र करेगी। समिति उन क्षेत्रों में विकास कार्य के प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर प्रस्तुत करेगी, जहां कई वर्षों से विकास नहीं हो पाया है।
बैठक में नगर से संबंधित कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें मांडू उत्सव के आयोजन पर विचार-विमर्श, श्मशान घाट पर टीन शेड, पेवर्स और बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य, तथा मांडू नगर में स्थित रिक्त भूमि को होटल व्यवसाय हेतु शासन द्वारा लीज पर दिए जाने जैसे विषय शामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!