A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस थाना परिसर में एसडीओपी अनु बेनीवाल का विदाई समारोह

बेटी की पेटी लगाकर बेटियों को दिया सुरक्षा कवच : अपराध पर लगाया अंकुश

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। एसडीओपी आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल का प्रमोशन एवं स्थानांतरण होने के बाद थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें धरमपुरी, मनावर और गंधवानी थाना एवं चौकियों के प्रभारी एवं समस्त स्टाफ और पत्रकारगण मौजूद रहे।

Related Articles

उपस्थित पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को पुष्प माला पहना कर एवं पौधा देकर जश्न के साथ बिदाई दी। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ द्वारा एसडीओपी की सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया और उन्हें एक नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने कहा कि हमारे वरिष्ठ अधिकारी के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। जो भविष्य के लिए एक प्रेरणादायक और पथप्रदर्शक रहेगा। एसडीओपी अनु बेनीवाल का कार्यकाल क्षेत्र में सराहनीय रहा। उन्होंने कई गंभीर मुद्दों पर चुनौतियां स्वीकार की। क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे इस बात को हमेशा प्राथमिकता दी।

महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, हथियारों की तस्करी रोकना, मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री और उनसे जुड़े लोगों पर तत्परता से कार्रवाई की गई। त्योहारों और विभिन्न उत्सव आयोजनों पर क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करना जैसे कामों पर विशेष रूप से कार्य किया गया।

सार्वजनिक स्थानों पर बेटी की पेटी लगाई गई। जिसमें पीड़ित प्रताड़ित बेटियां, पालकगण अपनी समस्या लिखकर पर्ची डालते थे, जिस पर संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाहीं कर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया गया।

अपने कार्यकाल में अवैध हथियार बनाने वाली 3 फैक्ट्रियां पकड़ी गई। 18 मादक पदार्थों में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही की गई तथा लगभग 70 बालिकाओं को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। जो कि अत्यधिक सराहनीय कार्य रहा।

इस अवसर पर एसडीओपी अनु बेनीवाल ने कहा कि नगर की जनता, पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधियों और प्रेस का अभूतपूर्व सहयोग मिला। यहां अपने पद का निर्वहन करना एक सुखद अनुभव है।

Show More
Back to top button