
भरथना
कस्बा स्थित जवाहर रोड के प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में शुक्रवार को समाजसेवी स्व. माधवराव द्विवेदी की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई।

समारोह में मुख्य अतिथि दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज पोरवाल तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने द्विवेदी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. माधवराव द्विवेदी ने जीवनभर समाजहित के लिए कार्य किए और उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मिश्रा ने की, जबकि संचालन करुणा शंकर दुबे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अरविंद कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य उषा देवी, नीरज, पूर्व सभासद दलबीर सिंह यादव, देवेंद्र सिंह चौहान, संत कुमार, कुलदीप यादव, शिवम यादव, सुमित सोनी, ऋतिक यादव सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
